फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ ने तलब की रिपोर्ट, ली जानकारी

Thu, 09 Feb 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा स्थित विद्युत परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं के उत्पीड़न का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के डे अफसर मयूर माहेश्वरी ने गुरुवार को डीएम से फोन पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उधर जिला प्रोवेशन अधिकारी रितेश बिंदल की अगुवाई वाली पांच सदस्यी टीम ने भी मौके पर मामले की जांच की। डीएम सीबी सिंह का कहना है कि उन्होंने घटनाक्रम के जांच से जुड़ी पत्रावली तलब कर ली है। जांच में अब तक कपड़े उतरवाने की बात सही नहीं पाई गई है। महिलाओं की टीम से भी इसकी जांच कराई जा रही है। प्रकरण में परियोजना स्तर  से एक महिला चिकित्सक, एक महिला इंजीनियर और एक महिला लेखाकार की मौजूदगी  वाली तीन सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

 चार फरवरी को छात्राओं को मुर्गा  बनाकर उत्पीड़ित करने तथा कथित रूप से कपड़ा उतवारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को इस मामले में पीएमओ हाउस के डे अफसर मयूर माहेश्वरी ने डीएम सीबी सिंह से फोन पर घटना के बारे में जानकारी ली। जिला प्रोवेशन अधिकारी रितेश बिंदल की अगुवाई में गठित टीम गुरुवार की सुबह करीब दस बजे बीईओ दिलीप कुमार को लेकर विद्यालय पहुंची। यहां  विद्यार्थियों से वार्ता कर जानकारी ली। प्रबंधन के  लोगों से भी जानकारी ली। रितेश बिंदल ने बताया कि कपड़ा  उतरवाने की बात अभी तक साबित नहीं हुई है। फिर भी प्रबंधन को  प्रकरण की गहनता से जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ दिलीप  कुमार ने बताया कि चूंकि नियोक्ता प्रबंधन है। प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई  भी की है। ऐसे में आरोपों की सत्यता को लेकर जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आ  जाती, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं रहेगा। प्रबंधन की तरफ से जांच के  लिए महिला डॉक्टर की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है ताकि लड़कियों  को पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की असहजता का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें