फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महादेव के साथ खेली होली, फाग गीतों पर थिरके

विज्ञापन
राबट्सगंज वीरेश्वर महादेव मंदिर में रंगभरी एकादशी पर महादेव को अबीर गुलाल लगाते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी पर श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। परंपरा के अनुसार महादेव को अबीर-गुलाल अर्पित कर रंगों से श्रृंगार किया गया। इसके बाद भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तों की टोली ने मंगल गीत गाए।
विज्ञापन

रंगभरी एकादशी से ही होली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए यहां भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए महादेव के साथ होली खेली। इस दौरान फाग गीतों के सुर पर श्रद्धालु थिरके। कार्यक्रम के दौरान सुषमा शर्मा, रविंद्र शर्मा, दिनेश अग्रहरि, रमाशंकर शुक्ला, शिवा पांडेय, सतीश पांडेय, नीलम मिश्रा, अर्चना, पूजा तिवारी, रजनी कुमारी सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें