फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भांजे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
राबट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदु में सडक हादसे में मृतका-पुष्पा देवी(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे पुष्पा देवी (58) की मौत हो गई। जबकि पति गोपाल सिंह (62) को गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपती भांजे का जन्मदिन मनाने जा रहे थे।
विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मसिआदीनाथ गांव निवासी गोपाल सिंह अपनी पत्नी पुष्पा देवी को लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशी गांव जा रहे थे। तेंदू गांव के पास वह कुशी गांव जाने वाले मार्ग के लिए मुड़े थे, तभी तेज गति में आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। गोपाल सिंह का उपचार चल रहा है। गोपाल रॉबर्ट्सगंज में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास जूते की दुकान चलाते हैं। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें