मृतक राजन और विनोद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के चनरी बांध गांव में दो दिनों में भाई और बहन दोनों की शादी होनी थी। मंगलवार को भाई की बारात गई तो बुधवार को बहन की बरात घर पर आनी थी। मंगलवार को शादी कर भाई दुल्हन लेकर आता और बहन के दूल्हे का स्वागत करता, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
मंगलवार की रात में मातम का शोर घर पर पहुंच गया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के चनरी बांध गांव से शिवकुमार गोंड के पुत्र अजय गोंड की बारात सोनभद्र गई थी। अजय तीन भाई और तीन बहन है। बुधवार को अजय की छोटी बहन संजू की भी शादी होनी थी। इससे पहले भाई की बरात से लौटते समय पिकअप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।