फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गौ हत्या रोकने के नाम पर प्रदेश सरकार कर रही दिखावा

Mon, 11 May 2026 09:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोनभद्र पहुंचे। इस दौरान रॉबर्ट्सगंज नगर में पिपरी रोड, ओबरा नगर और शाहगंज बाजार में भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को सोनभद्र पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गो रक्षा के लिए सनातनियों को शपथ दिलाया। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित सपा के पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे के आवास पर कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि वर्तमान सरकार गौ हत्या रोकने और धर्म-संस्कृति की रक्षा के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। सरकार स्वयं को संतों की हितैषी बताती है, लेकिन आज संत समाज अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा किसी राजनीतिक दल या पार्टी के समर्थन के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य गौ रक्षा और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए जनजागरण करना है। शंकराचार्य ने कहा कि जो भी गौ रक्षा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करेगा, वह उसके साथ खड़े रहेंगे। 

कार्यक्रम में सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, श्रीकांत दुबे, राजन दुबे आदि उपस्थित रहे। इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती दोपहर करीब एक बजे ओबरा के राम मंदिर के मानस भवन पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से अपील किया कि प्रदेश में गौ हत्या रोकने और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए जनता खुलकर आगे आए। उन्होंने सनातन धर्म, शास्त्र आधारित जीवन, विवेक एवं मर्यादा के महत्व पर भी विचार रखे। 
विज्ञापन


कहा कि आज समाज में धर्म के नाम पर भ्रम और दिखावे की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोगों को वास्तविक धर्म और केवल बाहरी स्वरूप के बीच अंतर समझने की आवश्यकता है। इसी क्रम में गौ-सेवा, गौशाला निर्माण एवं संरक्षण कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है। 

ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लिए राकेश मिश्रा को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरी नारायण सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, अवधेश सिंह, बृजेश तिवारी, रमेश सिंह यादव, विजय यादव, सुनील सिंह गोंड, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया।

विज्ञापन

गाय को राष्ट्रमाता किया जाए घोषित: शंकराचार्य

कस्बा के मां शिव देवी पीजी कॉलेज पर देर शाम स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय ने किया। कार्यक्रम में शंकराचार्य ने घोरावल क्षेत्र में गौशाला निर्माण की जिम्मेदारी जय प्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडेय को दी। इस दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। गौ संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि गो माता केवल पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। जिस प्रकार गाय का खून और दूध एक पात्र में नहीं रह सकता, उसी प्रकार गौ हत्यारों का समर्थन करने वालों और गौ सेवकों की विचारधारा साथ नहीं चल सकती। इस मौके पर अशोक चौबे, विजय शंकर चतुर्वेदी, राम निहोर यादव, प्रशांत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन राकेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें