फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन स्थल का एसडीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
दुद्धी ब्लाक परिसर में बने नामांकन स्थल बैरिकेटिंग का निरीक्षण करते एसडीएम रमेश कुमार और सीओ डॉ - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी/ घोरावल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में चल रही तैयारियां शुक्रवार शाम पूरी कर ली गई। दुद्धी और घोरावल के उप जिलाधिकारी ने नामांकन स्थल का दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने नामांकन के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते नामांकन कराने का दिर्नेश कार्मिकों को निर्देश दिया। दुद्धी ब्लाक परिसर में न्याय पंचायतवार नौ काउंटर अलग अलग बनाये गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर खिड़की के माध्यम से एक तरफ प्रधान व सदस्य वहीं दूसरी तरफ से बीडीसी प्रत्याशी नामंकन दाखिला करेंगे। बीडीओ अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन कार्य में सभी नौ काउंटर पर दो-दो एआरओ तैनात किए गए हैं। इन सभी की मॉनिटरिंग के लिए एक आरओ की तैनाती की गई है। बताया कि 10 काउंटर पर प्रधान व 8 काउंटर पर बीडीसी का पर्चा दाखिला होगा। वहीं नामंकन पर्चा की बिक्री के लिए खंड विकास कार्यालय के पास एक अलग काउंटर लगाया जाएगा। एसडीएम रमेश कुमार व सीओ राम आशीष यादव ने तैयारियों का जायजा लिया। इसी तरह घोरावल ब्लाक का एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने जायजा लिया। एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवार व प्रस्तावक सिर्फ दो लोगों के आने की अनुमति है। दोनों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा और इसके लिए जमीन पर दो गज दूरी का पालन करने के लिए गोला बनाया गया है। नामांकन दाखिल करने आने वाले प्रत्याशियों के लिए मास्क अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें