फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र पर बन गए फार्मासिस्ट

Sun, 09 Sep 2018 10:52 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
fake doctor - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। दूसरे जिलों में हुई नियुक्तियों के नाम-पते का इस्तेमाल करते हुए दो लोगों ने फर्जी नियुक्ति पत्र पर चोपन और नगवां सीएचसी में फार्मासिस्ट की नौकरी हथिया ली। दोबारा सत्यापन में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ, लेकिन दोनों आरोपी गायब हो गए। सीएमओ एसपी सिंह ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 आठ माह पूर्व राजीव यादव और संतोष कुमार नाम बताने वाले दो युवकों ने सीएमओ दफ्तर में निदेशालय का नियुक्ति पत्र देकर नौकरी का दावा किया। इसके आधार पर एक को चोपन में और दूसरे को नगवां में तैनाती दी गई। कुछ दिन बाद वेतन देने के लिए सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई। निदेशालय के जिस मेल पर सत्यापन के लिए पत्र भेजा गया था, उससे मिलती-जुलती मेल आईडी से माह भर बाद जवाब भी आ गया। लेकिन, जांच के दौरान पता चला कि वास्तविक मेल आईडी से यह मेल आईडी अलग है। इस पर संबंधित पटल सहायक ने जानकारी सीएमओ को दी। दोबारा सत्यापन कराने पर पता चला कि राजीव यादव और संतोष कुमार के नाम से नियुक्ति पत्र जारी है, लेकिन इसमें से एक एटा और दूसरा किसी अन्य जनपद में नौकरी कर रहा है। सोनभद्र में इस नाम के किसी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। इस पर संबंधितों से जवाब मांगा गया तो वह ड्यूटी से गायब हो गए। सीएमओ ने बताया कि सत्यापन में फर्जीवाड़ा सामने आ गया। उनके खिलाफ एफआईआर के निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें