फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

544 डीईएलएड प्रशिक्षुओं का भविष्य अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से डीईएलएड (बीटीसी) का प्रशिक्षण ले रहे 544 शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। प्रथम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित रहने के बावजूद संस्थान स्तर से सभी को अनुपस्थित दर्शा दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से चार सितंबर को ही इस संबंध में परीक्षा प्राधिकारी को पत्र भेजा चुका है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है। फेल हुए विषयों में दोबारा परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की भी आखिरी तिथि दस सितंबर है। ऐसे में प्रशिक्षु ऊहापोह में हैं।
विज्ञापन

जिले के 561 शिक्षकों ने प्रशिक्षण कोर्स के लिए रजिस्टे्रशन कराया था। राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज में जून में सभी की परीक्षा ली गई। इसमें 544 ने परीक्षा दी। 17 अनुपस्थित रहे। लेकिन जब सितंबर की शुरुआत में परीक्षा परिणाम आया, तो प्रथम प्रश्न पत्र में सभी परीक्षार्थियों को अनुपस्थित दिखा दिया गया था। अभ्यर्थियों ने इसकी जानकारी डायट प्राचार्य को दी। उनके निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक एवं राजा शारदा महेश इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने राष्टीय मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान के राज्य समन्वयक को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया और उपस्थित शीट भी संलग्न कर भेजी। लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है। जो अभ्यर्थी किसी विषय में फेल हुए हैं, उनको दोबारा परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि दस सितंबर तय की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी रिजल्ट घोषित करने का इंतजार करें या फिर अपने को फेल मानते हुए दोबारा परीक्षा के लिए शुल्क जमा करें, समझ नहीं पा रहे हैं। वहीं केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह का कहना है कि राज्य समन्वयक को स्थिति की जानकारी दे दी गई है। अग्रिम प्रक्रिया उन्हीं के स्तर से होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें