पेट्रो पदार्थ महंगा होने पर भ्ाड़के
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज सिविल लाइंस रोड पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि पर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आए दिन पेट्रोल, डीजल और गैस के मूल्यों में वृद्धि की जा रही है। इससे जनता बेहद परेशान है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी जी ने कहा था कि केंद्र में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सबसे पहले पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य पदार्थों का दाम घटाकर जनता को राहत दी जाएगी। पर राहत की बात तो अलग बोझ बढ़ता जा रहा है। नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी और मनीष त्रिपाठी ने कहा कि काला धन विदेशों से वापस लाने को कहा था, लेकिन एक भी वादा पूर्ण नहीं किया।
पुतला दहन करने वालों में सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, बलराज, आनंद, माजिद, जय प्रकाश, रामचंद्र सोनकर, मोतीलाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।उधर, अनपरा में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम चार बजे के करीब रेहटा मोड़ पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया और पेट्रो पदार्थों के मूल्य में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर शिवानंद यादव, जयप्रकाश, दिनेश यदुवंश, विजय, अजय, सुनील, डब्लू, अनिल, शशिकांत आदि मौजूद रहे।