फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: पुलिया से गिरकर अधेड़ की हुई मौत, घायल लाइनमैन की थम गईं सांसें; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 12 Aug 2024 06:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के जुगैल और बभनी थाना क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दूसरी तरफ, अधेड़ और युवक की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां में सोमवार को पुलिया से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


बरगांवा निवासी राजाराम उर्फ शिवशंकर कोल (50) सोमवार की सुबह घर से कुछ दूर पर बने पुलिया पर बैठा हुआ था। संतुलन बिगड़ने से वह अचानक पुलिया के नीचे गड्ढे में गिर गया। जब तक उसे लोग बाहर निकालते, उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना की बाबत सूचना जुगैल थाने को दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

सड़क हादसे में घायल लाइनमैन की मौत
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी गांव में चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए संविदा लाइन मैन की रविवार की रात मौत हो गई। बैढ़न में उसका उपचार चल रहा था। मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बभनी निवासी हीरालाल (25) विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को बभनी बाजार से शाम को बाइक से अपने घर आ रहा था। घसिया टोला के पास वह दूसरे बाइक से टकरा गया और सड़क पर दूर जा गिरा। उसके सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं।

आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी बभनी में भर्ती कराया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिजन उसे घर ले आए।

घर आने के बाद उसकी हालत फिर बिगड़ने लगी तो मप्र के बैढ़न के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान रविवार की रात हीरालाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें