सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के न्यू कालोनी में मानक के विपरीत सड़क निर्माण कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय रहवासियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यदायी संस्था के विरोध में नारेबाजी किए।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि न्यू कॉलोनी से होकर पकरी जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत मानक के विपरीत की जा रही है। इसकी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। मानक के अनुरूप सड़क न बनने से बरसात में सड़क उखड़ जाएगी। सभी ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत की गुणवत्ता की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर संदीप श्रीवास्तव, आंसू सोनी, संदीप सिंह चंदेल, बबलू कश्यप, श्याम सुंदर, शर्मा बिलासा, विशाल टंडन, राजेश कश्यप, शुभम सोनी, प्रेम कश्यप, लाल सिंह, सुनील व मृणाल सिंह आदि शामिल रहे।