फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ब्लॉक परिसर में लगी भीषण आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर के उत्तरी छोर पर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप शुक्रवार की दोपहर बाद भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

म्योरपुर विकास खंड परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप शुक्रवार की दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। सीडीपीओ कार्यालय के बगल में लगी आग की सूचना बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सावित्री देवी नेे विभागीय लोगों को दी। इस दौरान पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह और हिंडाल्को से अग्निशमन दल को बुलाया गया। घटना के बाद बाल विकास विभाग का गोदाम बाल-बाल बच गया। बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर सावित्री देवी ने बताया कि गोदामों में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोरियों में दाल रखी हुई है, ऐसे में जरा सा भी लापरवाही से भीषण आग फैल सकती थी। समय पर अग्निशमन दल के लोग पहुंच गए इससे आग पर नियंत्रण पा लिया गया। ब्लॉक परिसर में लगी आग को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लाक परिसर के बाउंड्री के बाहर से ही किसी के द्वारा आग लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें