फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के विरोध में किया बुद्घि शुद्घि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय युवा कांग्रेस सोनभद्र के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशू) की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते हुए मूल्य को लेकर बुद्घि-शुद्घि यज्ञ किया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय किसानी का समय है और डीजल का दाम 20 दिनों के अंदर आठ रुपये प्रति लीटर के करीब बढ़ गया। इससे आमजनमानस पर बहुत बड़ी मार है। कहा कि एक ओर किसानों को खेती का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से खाद्य सामग्री, आने-जाने की ढुलाई काफी महंगी होगी और वस्तुओं का दाम भी महंगा होगा। इसका सीधा प्रभाव आम जनमानस पर पड़ेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालने पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई एफआईआर की निंदा की। कहा कि खेती के समय डीजल-पेट्रोल केे दामों में वृद्घि आम जनमानस के खिलाफ है। इसे सरकार को वापस लेना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में चंद्रकांत मिश्रा व मोनू शर्मा रह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें