फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और कर्मियों के निवास प्रमाण पत्रों की जांच में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में जांच टीम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों के मूल अभिलेखों को जमा कराने के बाद उनके आधार कार्डों की जांच पूरी कर ली है। जांच के दौरान आधार कार्डों को सही पाए जाने की पुष्टि हुई है। तीन सदस्यीय टीम 49 शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए यूपी, बिहार समेत अन्य पांच राज्यों के जिन विश्वविद्यालयों से शिक्षकों ने पढ़ाई की है उन्हें रिपोर्ट में जुटी है। निवास प्रमाण पत्रों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बताते चले किं अनामिका शुक्ला द्वारा फर्जी अभिलेखों पर कई स्कूलों में नौकरी करने मामला उजागार होने के बाद शासन ने बीएसए को कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात सभी शिक्षकों और कर्मियों के अभिलेखों की जांच कराकर रिपोर्ट मुहैया कराने का आदेश दिया। बीएसए के निर्देश पर जिला सहसमन्यवक सह शिक्षा, घोरावल एवं राबर्ट्सगंज खंड शिक्षाधिकारी ने जिले में संचालित नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों के अभिलेखों को जमा कराने के बाद जांच पड़ताल करने में जुट गए है। टीम ने शिक्षकों व कर्मियों के आधार कार्ड के नंबरों की जांच पूर्ण करने के बाद उनके अंकपत्रों और निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने की कार्रवाई में जुट गई है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मानें तो जाचं में सभी शिक्षकों और कर्मियों के आधार सही पाए गए है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षकों ने किन-किन विद्यालयों से पठन-पाठन किया है उनकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए संबंधित विश्व विद्यालयों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। निवास प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें