फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : टहलने निकले लोगों को आई बच्ची के रोने की आवाज, यात्री शेड में मिली लावारिस नवजात

Mon, 24 Mar 2025 07:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सुबह सवेरे लोग टहलने निकले थे तभी अचानक बच्चे की रोने की आवाज आने से सभी आवाक हो गए। पास जाकर देखा तो नवजात थी। खबर आग की तरह फैली मौके पर भीड़ जमा हो गई। चाइल्ड लाइन को सौंपा गया।
विज्ञापन
लावारिस नवजात के साथ चाइल्ड लाइन के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय वीआईपी रोड पर बने यात्री शेड में रविवार की शाम एक नवजात बच्ची लावारिस हाल में मिली। उसे गोद लेने के लिए देर शाम तक कई दंपती पहुंचे। पुलिस की सूचना पर सोमवार को पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्ची को लेकर चली गई।
विज्ञापन


रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे नगर के व्यवसायी हरिओम गोयल की पत्नी ज्योति गोयल वीआईपी रोड पर टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क किनारे बने यात्री शेड में उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो शेड की बेंच के नीचे लगभग 10 दिनों की बच्ची पड़ी हुई थी।

आसपास उन्होंने पूछा तो सभी ने जानकारी से मना कर दिया। इसके बाद ज्योति बच्ची को अपने साथ अपने घर ले आई और इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्ची के मिलने की बात नगर में आग की तरह फ़ैल गई और उसे गोद लेने के लिए कई दंपती सुभाष चौराहा स्थित उनकी दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसी बीच पुलिस की सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की तीन सदस्यीय टीम बच्ची को अपने साथ जिला मुख्यालय लेकर चली गई। टीम में सुपरवाइजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया, अंशु गिरी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें