फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : हर घर नल योजना लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 24 Mar 2025 06:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

ग्रामीणों ने हर घर नल योजना को लागू कराने की मांग की और प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि अगर हमारी बात नहीं सुनी गयी तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों की माने तो इस योजना के लागू होने के बाद अशुद्ध पानी से आजादी मिल सकेगी।
 
विज्ञापन
ग्रामीण प्रदर्शन करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला खैरटिया में हर घर नल योजना से पानी पहुंचाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लेकर ग्रामीणों ने ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में पूरे गांव में भ्रमण किया और नारे लगाए।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कई वर्षों से ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी स्थित टोला खैरटिया में पानी की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर अनशन और आंदोलन भी किए गए, लेकिन अभी तक अधिकारियों की कान में जूं तक नहीं रेंगा।

उन्होंने बताया कि खैरटिया गांव नदी का तटवर्ती पहाड़ी क्षेत्र है, जहां बोरिंग संभव नहीं है। खैरटिया एक अर्ध शहरी गांव है। जहां की आबादी लगभग 20 हजार है। एनजीटी के एक सर्वे से ज्ञात है कि सोनभद्र का पानी प्रदूषित है। केवल शोधन पानी ही पीने योग्य है।
विज्ञापन


पानी की समस्या को दूर करने का एकमात्र उपाय है कि खैरटिया में हर घर नल योजना लागू हो। अमरजीत कुमार, अमरनाथ उजाला, अरुण प्रजापति, बहादुर खरवार, संतोष प्रजापति, शेरू आदि ने कहा कि यदि बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत की टोले जैसे खैरटिया, बिल्ली, बाड़ी, बघमनवा में हर घर नल योजना लागू नहीं हुआ तो बिल्ली मारकुंडी के ग्रामीण एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन


जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में धर्मजीत जयसवाल, संतोष जायसवाल, गुलाबी, राजू जायसवाल, रामपति, राम भजन, मंगरु गुप्ता, कोचरी देवी, प्रभावती चौबे, अशोक जायसवाल, उमेश चंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें