फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर भड़के लोग, पुलिस ने संभाली स्थिति

Tue, 27 Jan 2026 05:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा टूटने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इसके बाद नई प्रतिमा लगवाई गई। 
विज्ञापन
पुलिस ने दी घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव में सोमवार की रात शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। घटना से ग्रामीण उग्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए तत्काल नई मूर्ति लगवाकर विवाद खत्म कराया। 
विज्ञापन


क्या है मामला
सरईगढ़ चौकी अंतर्गत सिकरवार गांव में पंचायत भवन के पास स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार की रात अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह उग्र हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए अराजक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दूसरी प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराया। सीओ सदर राज सोनकर ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नई प्रतिमा स्थापित की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें