फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये एक और मरीज ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित एक मरीज की घर से जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर लेबल-1 में ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि शनिवार को 25 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों की संख्या अब 3579 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 34 स्वस्थ घोषित किए गए और स्वस्थ होने वालों की संख्या 3314 हो गई है। एक्टिव मामले अब 214 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की जांच जारी है। शनिवार को टीमों ने रेंडम और संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का सैंपल लिया। टीमों ने कुल 1345 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1357 लोगों की शनिवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 25 पॉजिटिव और 1332 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 147003 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 145462 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 3579 पॉजिटिव और 141883 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1541 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को 25 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 214 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 18 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें