फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पानी नहीं पहुंचने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बभनी के घसिया टोला में हर घर नल योजना का पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

टोले में हर घर नल जल योजना के तहत कई ग्रामीणों को आज तक कनेक्शन नहीं दिया गया। जिससे पानी आपूर्ति शुरू नहीं होने पर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
जिससे पानी आपूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। घटिया टोला बस्ती में 150 गरीब परिवार रहते हैं। ये रोज मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। इनके पानी के लिए एक सरकारी हैंडपंप है, जो फिलहाल में खराब पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण लालबाबू ,रामराज, वंशीलाल, प्रेम सागर, सीताराम, प्रेम, राजू, फूलो, चम्पा, केवी, फूलकुंवर, मुनिया, मल्लू राम, सुगवन्ती, भागीरथी, अर्जुन आदि ने कार्यदायी संस्था के विरुद्ध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। साथ ही जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए घसिया टोला में जल्द पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की।

पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जल्द ही बभनी ग्राम पंचायत के घसिया टोला में हर घर जल योजना की पानी आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। - जनार्दन यादव, अवर अभियंता-जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें