बिहार से छत्तीसगढ़ जा रहा इथेनॉल से भरा एक टैंकर शुक्रवार देर शाम को रनटोला में आरवाई सिंह घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से हिंडाल्को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
रेणुकूट चौकी के उपनिरीक्षक रवि शंकर पाठक ने बताया कि बिहार के आरा से जा रहे टैंकर को शनिवार क्रेन की सहायता से दोपहर में खड़ा किया जा सका। इस दौरान बार-बार जाम लगता रहा।
घायल टैंकर चालक नागेंद्र निवासी मेरठ को मामूली चोटे आई है और उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इथेनॉल की तीक्ष्ण गंध की वजह से मार्ग पर चलने वालों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।