फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौथीपाथर गांव में पुलिया ध्वस्त

Fri, 14 Sep 2018 11:14 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर पौथीपाथर गांव में क्षतिग्रस्त पुलिया। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
बीजपुर । रेनुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर पौथीपाथर गांव में पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की रात करीब 11:30 बजे पुलिया ध्वस्त हो जाने से आवागमन ठप हो गया है। शुक्रवार की देर शाम तक यातायात बहाल न होने से क्षतिग्रस्त पुलिया के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। साथ ही पुलिया के टूट जाने से करीब 25 से 30 गांवों के लोगों को दो की जगह दस से पंद्रह किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


बीते माह तेज बारिश के चलते ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के संचालन से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से की थी। मरम्मत न होने के कारण यह पुलिया बृहस्पतिवार की रात टूट गई। इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

लोगों ने कहा कि पीडब्लूडी से शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। मध्यप्रदेश से बालू लेकर आने वाले वाहनों की तादात अधिक है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर पुलिया की संख्या अधिक है, लेकिन सभी जर्जर है। यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति काफी खराब हो जाएगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों के संचालन पर भी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें