फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर की चपेट में आ रहे लोग

Fri, 14 Sep 2018 11:07 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
viral fever - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनभद्र । जिले में वायरल संक्रमण में मरीज बुखार से कम दर्द से ज्यादा कराह रहे हैं। 10 से 15 दिनों तक परेशान करने वाले वायरल का संक्रमण बढने से शुक्रवार को जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों पर  बुखार के मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डा. पीबी गौतम ने बताया कि वायरल संक्रमण में बुखार ज्यादा तेज नहीं आता। यह दो-तीन दिन में ठीक हो जाता है लेकिन शरीर का दर्द ज्यादा तड़पाता है। मरीज ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाता। यूं तो वायरल संक्रमण पांच से सात दिन में ठीक हो जाता है लेकिन इस बार 10 से 15 दिन तक मरीज कराह रहे हैं। इसके बाद खांसी सही होने में 20 से 25 दिन लग रहे हैं।

सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन 14 सौ से अधिक रोगियों का पंजीयन हो रहा है। जिसमें पांच सौ से अधिक लोग वायरल फीवर के पीड़ित है। उनके इलाज का जिला अस्पताल में खास इंतजाम किया गया है। उन्होंने लोगों से वायरल से बचाव के कुछ उपाय भी बताए गए हैं। सीएमएस ने वायरल संक्रमण होने पर पानी का सेवन अधिक करने, बाजार का खाना ना खाने, हल्का खाना खाने, मच्छरों से बचने के लिए फुल शर्ट पहनने और पीड़ित होने पर डॉक्टर से तत्काल परामर्श लेने की सलाह दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं लक्षण...
वायरल : शरीर में तेज दर्द, बुखार, सर्दी जुकाम और खांसी।
मलेरिया : अधिकांश केस में ठंड लगकर बुखार आना, ठंड लगे बिना भी बुखार आ सकता है। भूख न लगना,  पेट दर्द होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें