फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बाहर से आए व्यक्तियों की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस से प्रभावी बचाव करने के उद्देश्य से अब किसी भी स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं रहेंगे। विगत दो सप्ताह पूर्व प्रदेश के बाहर से जो भी व्यक्ति आए होंगे उन पर निगरानी की जाएगी। ग्राम प्रधान, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निगरानी करेंगी। इसके लिए सूबे के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने डीएम और एसपी को निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई का व्यापक एवं निरंतर अभियान चलाने का फरमान जारी किया है, ताकि कहीं भी कूड़े का ढेर न लगने पाएं। जन सामान्य को दैनिक उपयोग में आने वाले वस्तुओं को प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हों। दूध, सब्जियों आदि की आपूर्ति हेतु मोहल्ले में ठेला विक्रेताओं एवं छोटे वाहनों से विक्रय की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इन वस्तुओं को लेने के लिए घरों से दूर न जाना पड़ें। दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर निरंतर दृष्टि रखी जाए। जमाखोरी, कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्घ गंभीर त्वरित कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी एस.राज लिंगम ने कहा कि शासनादेश का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ को प्रधानों, डीपीओ को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सीएमओ को आशाओं के माध्यम से दो सप्ताह पूर्व गैर प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी निगरानी कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें