Action plan made at gram panchayat level to stop corona
सोनभद्र। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए डीएम एस. राजलिंगम ने सोमवार को सभी प्रधानों को अर्ध शासकीय पत्र लिखा है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी। कहा है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बाहर से या विदेश से आया है तो उसकी सूचना तत्काल ग्राम पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत, बीडीओ, एसडीएम और डीपीआरओ व सीएमओ को दें। ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।
जिले में डीएम ने सभी ग्राम प्रधानों को अर्ध शासकीय पत्र जारी कर उनसे यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि ग्राम पंचायतों में कोई भी व्यक्ति विगत दिनों से अगर बाहर से आया है या विदेश से आया है तो उसकी सूचना तत्काल दें। यह सूचना अपने ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी या मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कंट्रोल नंबर पर उपलब्ध कराएं। क्योंकि इस समय सबसे बड़ी जो समस्या है, वह यह है कि जो भी व्यक्ति बाहर से आ रहा है, उसकी जांच किया जाना अत्यंत आवश्यक है। यदि उसमें संक्रमण पाया जाता है तो वह और भी व्यक्तियों को संक्रमित कर सकता है। इसलिए डीएम ने सभी प्रधानों को जिम्मेेदारी सौंपा है। कहा है कि जो भी व्यक्ति बाहर से आता है, ग्राम प्रधान उसे पता कर तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 9415683031, 8423883288 या संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएंगे। उसके साथ ही उन व्यक्तियों की जांच एवं उनको आइसोलेशन में रखा जाएगा, जिससे कि अगर वह प्रभावित हैं तो और कोई भी उस गांव का प्रभावित न हो सके। साथ ही जिले में इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भी ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला पंचायत अधिकारी आरके भारती ने बताया कि इस समय संयम एवं अपने आप को लोगों से दूरी बनाये रखना ही इसका बचाव है।