फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेणुका पार के लोगों को आज मिलेगी पुल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रेणुका पार बसे गांवों के लोगों की आवागमन में परेशानी अब दूर होगी। नदी पर 73 करोड़ 25 लाख 43 हजार की लागत से बना पुल शुक्रवार को क्षेत्रवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। पुल का लोकार्पण प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार की दोपहर करीब सवा दो बजे ओबरा के गांधी मैदान पहुंचेंगे। वहां लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। दोपहर 3:40 बजे वह रेणुका नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे। बताया कि पुल प्रदेश सरकार की अच्छी नीतियों की बदौलत लक्ष्य से लगभग एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो गया है। पुल का निर्माण सेतु निगम की देखरेख में मेसर्स मित्तल ब्रदर्स इंजीनियर्स एंड कांट्रेक्टर ने किया है। बताया कि पुल की कुल लंबाई 486.20 मीटर और चौड़ाई लगभग 15.614 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें