फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चिलचिलाती धूप और गर्मी से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और गर्मी से शनिवार को भी राहत नहीं मिली। सुबह और शाम को ठंडी हवाओं के बावजूद दोपहर में धूप की तपिश से लोग बेहाल दिखे। सड़कों पर चहल-पहल कम रही। नौनिहाल धूप में जलते हुए स्कूल से आते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से तापमान में गिरावट के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया था। इसका कोई खास असर शनिवार को नहीं दिखा। सुबह कुछ देर तक मौसम शुष्क जरूर रहा, मगर दोपहर में तीखी धूप ने सबको परेशान कर दिया।
सिर पर गमछा, टोपी, चश्मा पहनकर ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के चलते छोटे बच्चों को तपती दोपहरी में घर लौटने में परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों, ककरी, खीरा, तरबूज जैसे मौसमी फलों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि दिन का तापमान 39 डिग्री के आसपास ही बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री दर्ज किया गया। अगले एक-दो दिनों में मौसम में राहत मिलने की आसार नहीं है। लोग खुद से सावधानी बरतें।


गर्मी में शराब के सेवन से बचें, लग सकती है लू
जिला आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि गर्मी में शराब का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। शराब के सेवन से शरीर गर्म होता है, जबकि बाहर का तापमान भी अत्यधिक गर्म होता है। इसके अलावा हृदय रोग, मोटापा, अनियंत्रित मधुमेह, या पार्किंसंस रोग से पीड़ित व्यक्ति, मानसिक रोग की दवाएं लेने वाले, बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को लू का खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें