फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से क्षुब्ध लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विंढमगंज क्षेत्र मुडीसेमर ग्राम पंचायत में विद्युत ट्रांसफार्मर मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक के मूड़ीसेमर ग्राम पंचायत में शंकर मंदिर चौराहे पास करीब एक सप्ताह पूर्व लगा सौ केवी का ट्रांसफार्मर दो दिन पूर्व जल गया। इससे ग्राम पंचायत में बिजली आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति न होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने शनिवार को ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां प्रदर्शन के दौरान शाहरूख खान, अशोक ने कहा कि बिजली विभाग के मनमानी पूर्ण रवैये से एक सप्ताह पूर्व जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन चार दिन बीतने के बाद ही नया ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। इससे बरसात के इस उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों को बारिश न होने से धान की सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है। विभागीय कर्मियों का कहना है कि ओवरलोड के चलते नया ट्रांसफार्मर जल गया है। ग्रामीणों ने ततकाल नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। प्रदर्शन में अवधेश कुमार, संजय यादव, राजू चंद्रवंशी, मनोज कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा,उपेंद्र शर्मा, पप्पू भैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें