समाजवादी पेेेंशन के चयन में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को घोरावल ब्लाक के डोमखरी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने बीडीओ और सेक्रेटरी को जवाबदेह ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय को मांगपत्र सौंपा।
दोपहर करीब 12 बजे मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पेंशन के चयन में जमकर धांधली बरती गई है।
नियमों को ताक पर रखकर जिन लोगों के नाम से वाहन, भूमि, मकान है उनका नाम पेंशन सूची में शामिल किया गया है। जबकि गरीब तबके लोग पेेंशन सूची में नाम शामिल कराने के लिए ब्लाक का चक्कर लगा रहे हैं।
लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। कहा कि बीडीओ, सेक्रेटरी और प्रधानों ने कई अपात्रों को पेंशन सूची में शामिल किया है।
चेतावनी देते हुए कहा कि अपात्र लोगों का नाम सूची से काट कर पात्रों को शामिल नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए शासन और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।
इस मौके पर राम निहोर सिंह, रोहित, अमरनाथ, पन्ना विश्वकर्मा, अनूप, रीता, उर्मिला, प्रमिला आदि रहे।