फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंटर तक के विद्यार्थियों के लिए पेन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अब कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों का पर्सनल एजुकेशन नंबर (पेन) अनिवार्य करने की तैयारी है। इसको लेकर विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि इसकी मदद से फर्जीवाड़ा रोका जा सकेगा। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2061, कक्षा एक से आठ तक के छह सौ निजी स्कूलों के साथ ही 203 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। समय-समय पर बिना मान्यता के स्कूलों के संचालन और एक ही छात्र के दो स्कूलों में पढ़ने के मामले सामने आते रहे हैं। हालांकि अब ऐसा नहीं हो सकेगा। पिछले साल से शुरू परमानेंट एजुकेशन नंबर की प्रक्रिया को चालू सत्र में अनिवार्य करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि इसके तहत प्रत्येक छात्र की एक आईडी बनेगी। इसमें छात्रों के शिक्षा संबंधी सभी विवरण शामिल होंगे। यू-डाइस के जरिए ये नंबर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे दो स्कूलों में सरकारी योजनाओं का फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों को भी आसानी से पकड़ा जा सकता है। केवल एक नंबर के माध्यम से ही विद्यार्थी की सभी प्रकार की सूचनाएं पोर्टल के माध्यम से देखी जा सकेगी। विद्यार्थियों की 53 प्रकार की सूचनाएं संग्रहित रहेंगी। इसमें विद्यार्थियों की हेल्थ, हाइट, ब्लड ग्रुप व वजन आदि की जानकारी भी रहेगी। इस संबंध में शासन की तरफ से डीआईओएस एवं बीएसए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले सत्र में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जब बच्चों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू किया तो जिले में सरकारी और निजी स्कूलों में दो स्थानों पर नामांकन वाले दो हजार से अधिक बच्चों की पहचान की गई। इसमें से एक स्थान से नामांकन को निरस्त किया गया। ऐसे में इस प्रक्रिया को अब बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य किया जा रहा है।
शासन स्तर से कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों का पर्सनल एजुकेशन नंबर (पेन) को अनिवार्य किया गया है। इससे कई प्रकार की गडबड़ियां रोकी जा सकेंगी। इस संबंध में सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों से पत्राचार किया गया है। - राजेंद्र यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें