फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी ने की मिटिहिनिया व कोन में बने शौचालयों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर शौचालय योजना के तहत पिछले पंचवर्षीय में ग्राम पंचायत मिटिहिनिया व कोन में सैकड़ों की संख्या में शौचालय आवंटन हुआ था। इसके निर्माण में धांधली की शिकायत मिली थी। इसे संज्ञान में लेते हुए डीएम चंद्र विजय सिंह ने जांच टीम गठित की गई।
विज्ञापन

टीम में शामिल परियोजना निदेशक व अन्य अधिकारियों की टीम ने कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिटिहिनिया व कोन में पहुंच कर घर-घर जाकर शौचालय निर्माण की जांच की। इसके अलावा कोन में अधूरा आवास देख सचिव व लाभार्थियों को फटकार लगाई। सभी अधूरे आवास व शौचालयों को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान एक शिकायतकर्ता ने बताया की शौचालय के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। परियोजना निदेशक राम शिरोमणि मौर्य ने बताया कि गांवों में अधूरे शौचालय एवं आवास का जांच की गई है। शौचालय बने हैं और प्रयोग भी कर रहे हैं। लेकिन कुछ शौचालय अधूरे हैं, जिसे तत्काल पूरा कराने के लिए सचिव को निर्देशित किया गया है। जांच के दौरान सुमन पटेल, बीडीओ मुहम्मद तारिक, सचिव शुभम सिंह, वीरेंद्र प्रताप समेत शिकायतकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें