फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आए पेलोडर ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल दुद्धीचुआ कोयला क्षेत्र में हुए हादसे में पेलोडर ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना से नाराज मजदूर इकट्ठा हो गए। पुलिस हस्तक्षेप व मृतक आश्रित को मदद के बाद मामला शांत हो गया। घटना से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र में कोयला ढुलाई करने वाली एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का पेलोडर ऑपरेटर मप्र के सीधी निवासी शिवार्चन तिवारी (45) साइकिल से कार्य स्थल जाने के लिए निकले थे। उन्हें साइकिल खड़ी कर किसी वाहन से खदान क्षेत्र में जाना था। सुबह करीब पौने आठ बजे दुद्धीचुआ महाप्रबंधक कार्यालय के समीप रेलवे अंडरपास के नीचे ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मजदूर एकत्रित हो गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता व ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कराया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख की मदद दिलाई गई है। नियमानुसार और भी सहायता करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यह भी जानकारी मिली कि निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारियों ने मृतक की पत्नी को हर माह 12 हजार रुपये देने का भरोसा दिलाया है। यह राशि जब तक कंपनी यहां कार्य करेगी, तब तक मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें