उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन की रविवार की देर शाम विदेशी अतिथि गृह में हुई बैठक में वेतन वृद्धि का आदेश जारी करने की मांग की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीबी सिंह, महासचिव उत्पल शंकर ने कहा कि सरकार की अनुमति के बाद भी 28 फरवरी 2009 के बाद नियुक्त और प्रोन्नत सहायक अभियंताओं को तीन वेतनवृद्धि से संबंधित आदेश नहीं किया गया। निगम प्रबंधन ने अप्रैल तक आदेश जारी करने करने का आदेश दिया था।
उपाध्यक्ष जामवंत प्रसाद, केंद्रीय कोषाध्यक्ष वीआर पटेल ने कहा कि उत्पादन निगम को एनटीपीसी और अन्य बिजली कंपनियों की भांति प्रति माह बिजली मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है। पावर कारपोरेशन पर काफी रकम बकाया है। इससे अनुरक्षण प्रभावित हो रहा है और जरूरी सामग्रियों की खरीद भी नहीं हो पा रही है।
क्षेत्रीय सचिव ओबरा मनीष कुमार मिश्र, सचिव अनपरा अरविंद चौधरी ने कहा कि सभी बिजली घरों में मैनपावर की कमी हो गई है। विनोद पांडेय, प्रियरंजन ने कहा कि वर्ष 2006 और नियुक्त और प्रोन्नत सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची भी अब तक जारी नहीं की जा सकी है। इस मौके पर राजीव कुमार, जितेंद्र मिश्रा, शैलेष चौरसिया, अजय कुमार, सागर, संतोष गंगवार आदि मौजूद रहे।