हजार मेगावाट वाली अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई सोमवार की शाम ट्यूब लिकेज के चलते ट्रिप कर गई। इसी क्षमता की दूसरी इकाई पहले से बंद चल रही है। इस कारण परियोजना का उत्पादन शून्य हो गया। ऊर्जा जरूरत को देखते हुए बंद पड़ी दूसरी और ट्रिप हुई पहली इकाई को उत्पादन पर लेने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
अनपरा डी का बिजली उत्पादन अभी वाणिज्यिक घोषित नहीं हो सका है लेकिन यहां पैदा हो रही बिजली तपिश के समय में सूबे को बड़ी राहत दे रही है। इधर कई दिनों से परियोजना की पहली इकाई से तीन से चार सौ मेगावाट बिजली उत्पादन बना हुआ था, लेकिन सोमवार को अचानक से ट्यूब लीकेज होने के कारण इकाई ट्रिप कर गई।
सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने भी बताया कि ट्रिप हुई पहली इकाई को बुधवार की रात तक उत्पादन पर आ जाने की उम्मीद है। वहीं तकनीकी कारणों से बंद पड़ी दूसरी इकाई की खामियां दुरुस्त हो गई है। अब इसे लाइटअप करने को लेकर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी उम्मीद है कि मंगलवार रात तक यह इकाई लाइटअप हो जाएगी और बुधवार से इससे उत्पादन शुरू हो जाएगा।