हिण्डालको रेणुसागर की ओर से ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आदर्श परिवार कल्याण केंद्र बैरपान पर शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें परासी, डिबुलगंज, पिपरी आदि गांवों के मरीजों के हाइड्रोसिल का आपरेशन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि रेणुसागर पावर डिविजन के अध्यक्ष आरके गुप्ता ने फ ीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद रेनूसागर पावर डिवीजन अस्पताल के सीएमओ डा. धीरेंद्र कुमार, डा. संदीप कुमार, राजीव मिश्रा, मोनिका श्रीवास्तव की मौजूदगी वाली टीम ने मरीजों का आपरेशन किया।
बैरपान के चिकित्साधिकारी डा. सत्यप्रकाश डा. पीपी पांडेय, स्वप्निल दास आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी समर जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) गेरार्ड डी रोडरिक्स अदि मौजूद रहे।