फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारीछा की इकाइयां बंद, अनपरा की फुल लोड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बिजली की मांग में कमी को देखते हुए यूपीएसएलडीसी के निर्देश पर पारीछा बिजली घर की सभी इकाइयों को शट डाउन ले लिया गया है। इस दौरान सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर अनपरा की सभी इकाइयों को फुल लोड पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियंताओं के अनुसार मेरिट आर्डर स्टॉक के तहत बिजली की मांग के आधार पर कम वैरिएबल कॉस्ट वाली इकाइयों को पहले उत्पादनरत किया जाता है। उसके बाद क्रमश: अधिक कॉस्ट वाली इकाइयों को लोड पर लाया जाता है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही देश के साथ प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बूंदाबांदी का दौर जारी है। इससे ठंड व गलन का प्रकोप कम हो जाने से बिजली की अधिकतम मांग 18 हजार मेगावाट के आसपास बनी हुई है। इसे देखते हुए सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर पारीछा की सभी इकाइयों से उत्पादन बंद कर दिया गया है। पारीछा के सीजीएम इं. एमके सचान ने बताया कि सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर 16 जनवरी को सभी चारो इकाइयों को शट डाउन लिया गया है। इस दौरान अनपरा की सभी इकाइयों से फुल लोड पर उत्पादन किया जा रहा है। सोमवार शाम तक अनपरा ए से 511, बी से 919, डी से 953 व निजी क्षेत्र की अनपरा सी लैंको परियोजना से 1130 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें