फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत : आवासीय बस्ती में घुसा 5 फीट लंबा मगरमच्छ, डेढ़ घंटे की मशक्कत से पकड़ा गया

Mon, 25 Nov 2024 05:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के घोरावल में आवासीय बस्ती के बीच पांच फीट का मगरमच्छ दिखने से दहशत फैल गई। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को काबू करके मुक्खा फाल के कुंड में छोड़ा। बताते चलें कि वन्यजीव खेतों के बीच घूम रहा था। जिसे देखकर ग्रामीण डरे हुए थे। जब इसे पकड़ा गया उसके बाद राहत की सांस ली गई।
 
विज्ञापन
मगरमच्छ को काबू करती वन विभाग की टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोरावल वन क्षेत्र के अंतर्गत शिवद्वार ग्राम पंचायत के मरग़टवा गांव में सोमवार को आवासीय बस्ती में मगरमच्छ घुस गया। ग्रामीणों ने एक घर के उसे देखकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत से मगरमच्छ को पकड़ा। उसकी लंबाई करीब पांच फीट रही। मुक्खा फाल के कुंड में उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मरगटवा गांव में सुभाष के घर के बाहर सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण 5 फीट लंबे मगरमच्छ देख कर सहम गए। मगरमच्छ घर में घुसने की फिराक में था। उसकी हलचल देख लोगों को इसकी भनक लगी।

मगरमच्छ की फुंफकार सुनकर लोग सहम गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष कुमार वर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा व राकेश की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


रस्सी व बांस के सहारे करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा और मुक्खा फाल कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बेलन नदी, बकहर नदी और तालाबों के आसपास के इलाकों में मगरमच्छ मिलने का खतरा अधिक होता है।

विज्ञापन


उन्होंने अपील की है कि इन इलाकों में खेतों व झाड़ियों के पास सावधानी पूर्वक आवागमन करें। लोग सतर्क रहें और कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें