फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दंपती की पिटाई के मामले में एक माह बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के धोंवा गांव में किसान दंपती की और उसके बेटे की पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद केस दर्ज किया है। एक माह बाद ही सही पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के धोंवा गांव के रहने वाले वीरेंद्र मौर्या ने घटना वाले दिन 17 अक्तूबर को तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार सुबह खेत में पानी ले जाने को लेकर कुछ लोगों ने विवाद कर लिया था। जहां बिमौरी निवासी सरबिंद और उसकी पत्नी संजू और बेटा लक्खू उसके दरवाजे पर चढ़ आए और उसकी पिटाई कर दी।
आरोप है कि उसकी पत्नी और बेटे को भी लोगों ने लाठी डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया था। बाद में कुल्हाड़ी से भी वार किया गया। घटना वाले दिन तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। घटना में पुलिस ने एक माह पांच दिन बाद तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें