फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : जंगल से भटककर खेतों में आया था पैंगोलिन, घर में छिपाकर रखे थे आरोपी, पुलिस कर रही कार्रवाई

Thu, 02 Jan 2025 04:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीव के मिलने की खबर वन विभाग को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने इसे पकड़ा तो पता चला कि कुछ लोगों ने इसे छिपाकर रखा था और इसकी बिक्री का प्रयास कर रहे थे। छिपाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
दुर्लभ वन्य जीव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी का मामला सामने आया है। रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र अंतर्गत महरिकला के पास से वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के साथ पिता-पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। जंगल से भटककर खेत में आए पैंगोलिन को आरोपियों ने छिपा दिया था। वह इसकी बिक्री का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


महरिकला के पर्बतवा वन ब्लाॅक कंपार्टमेंट नंबर एक के अंतर्गत विश्वकांति गुप्ता के खेत में पैंगोलिन भटककर आ गया था। गांव के ही कुछ लोगाें ने इसे देखा तो छिपा दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जरहा रेंजर राजेश सिंह को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने संबंधितों से पूछताछ की तो वह पहले पैंगोलिन को जंगल में छोड़ने की दलील देते रहे।

सती करने पर अर्जुन बैगा के घर से पैंगोलिन बरामद हुआ। वन्य जीव को कब्जे में लेकर टीम वन रेंज कार्यालय ले आई। साथ ही अर्जुन बैगा, राजेंद्र, शिवचंद्र और उसके पुत्र लवकुश गुप्ता को गिरफ्तार किया। जरहा रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में वन दरोगा लवलेश सिंह, शिवमंगल, श्यामलाल, फारेस्ट गार्ड आनंद, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें