फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 3.25 करोड़ से अनपरा में बना कल्याण मंडपम, जल्द होगा चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
नवसृजित अनपरा नगर पंचायत में शादी-विवाह के लिए तीन मंजिला कल्याण मंडपम बनकर तैयार हो गया है। नए साल से लोगों को यहां सुविधाएं मिलने लगेंगी। कल्याण मंडपम आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस ने कार्य पूर्ण कर लिया है। जल्द ही हैंडओवर लेकर नगर पंचायत इसका संचालन करेगा। इससे नगरवासियों को सहूलियत होगी और नगर की आय में भी वृद्धि होगी।

नगर के वार्ड नंबर 6 अटलनगर के दुल्लापाथर में 3 करोड़ 25 लाख की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण हुआ है। इसके भूतल में एक बड़ा हाल, कार्यालय, किचन, शौचालय एवं स्टोर रूम है। प्रथम तल पर पांच कमरे, एक हॉल, चालकों के लिए कमरा शौचालय और दूसरे तल पर एक कमरा और स्टोर रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

कारीगरों के लिए अलग से कमरा, बरसाती पानी के रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और बरात में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। अभी तक संपन्न लोग तो बड़े होटलों में व्यवस्था कर लेते थे। आम लोगों के लिए महंगे होटल या फिर क्लब बुक करने पर जेब ढीली करनी पड़ती है।
ज्यादातर लोग तो अपने घरों के सामने सड़क पर या फिर आसपास खाली पड़ी जगहों पर ही वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराते थे, लेकिन कल्याण मंडपम के बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। नए कल्याण मंडपम बनने से नगरवासियों को सस्ते दरों पर यह उपलब्ध हो सकेगा।
इसके साथ ही नगर पंचायत की आय भी बढ़ेगी। कल्याण मंडपम का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नगर पंचायत को हैंडओवर करने के बाद जल्द ही इसे नगरवासियों के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें