फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जूडो में पलक, परी और आराध्या को पहला स्थान

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में हैंडबाल बॉल खेलते प्रत
विज्ञापन
सोनभद्र। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जूडो, वॉलीबॉल और हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान जूडो में पलक, परी और आराध्या ने पाया पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में 55 बालकों के और 30 बालिकाओं ने भाग लिया। 10 वर्ष आयु वर्ग में पलक पाल प्रथम रहीं। 12 वर्ष आयु वर्ग के 30 किग्रा वर्ग में परी पाल ने पहला स्थान हासिल किया। 12 वर्ष आयु वर्ग के 45 से 50 किग्रा वर्ग में आराध्या सिंह प्रथम रहीं। 17 वर्ष आयु वर्ग के 40 से 45 किग्रा वर्ग में सपना प्रथम और श्रेया द्वितीय रहीं। 50 से 55 किग्रा वर्ग में दीपिका प्रथम, आंचल द्वितीय और निधि यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 12 वर्ष आयु वर्ग के 30 किग्रा में अभिनंदन सिंह प्रथम रहे।
30 से 35 किग्रा वर्ग में हार्दिक प्रथम स्थान पर रहे। 14 वर्ष आयु वर्ग के 30 से 35 किग्रा वर्ग में ओम पाल प्रथम तथा अनिकेत पटेल द्वितीय रहे। 16 वर्ष आयु वर्ग के 55 से 60 किग्रा वर्ग में वैभव सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 18 वर्ष आयु वर्ग के 45 से 50 किग्रा वर्ग में मनीष कुमार प्रथम और लवकुश द्वितीय रहे, जबकि 50 से 55 किग्रा वर्ग में रवि प्रथम तथा नीतेश द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में अर्नव गुप्ता और हर्षित सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूडो प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ सोनभद्र के कोषाध्यक्ष शुभम जायसवाल रहे। हैंडबॉल में मुख्य अतिथि बैजनाथ यादव (सचिव, हैंडबॉल संघ सोनभद्र) तथा वॉलीबॉल में बलराम कृष्ण यादव (सचिव, तीरंदाजी संघ सोनभद्र) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. शैलेश मिश्रा, रमेश शर्मा, मुर्शीद जमाल, मनोज धर एडवोकेट, जगदंबा प्रसाद, संजय सिंह, वेंकेश दुबे आदि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि रणधीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने अतिथियों, खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन


वॉलीबॉल में चतरा और तियरा स्टेडियम बने विजेता
वॉलीबॉल बालक वर्ग में आठ और बालिका वर्ग में छह टीमों ने भागीदारी की। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बभनौली और चतरा के बीच खेला गया, जिसमें चतरा की टीम ने 2-1 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में तियरा स्टेडियम और सनबीम स्कूल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें तियरा स्टेडियम ने 2-1 से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

हैंडबॉल में हिंडाल्को और रेणुकूट की टीमों का दबदबा
हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी बालक वर्ग में आठ तथा बालिका वर्ग में छह टीमों ने मुकाबला किया। हैंडबॉल बालक वर्ग के फाइनल में हिंडाल्को ने रेणुकूट को 5-1 से हराकर खिताब जीता। वहीं बालिका वर्ग में रेणुकूट ने हिंडाल्को को 2-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें