फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को केंद्र दे करारा जवाब

Tue, 28 Jul 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर अनपरा बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वे आतंकवाद विरोधी नारे लगाते हुए पाकिस्तानी झंडा को फूंका।
विज्ञापन


प्रर्दशनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों  से बाज नहीं आ रहा है। उसे  उसी के अंदाज में जवाब देना आवश्यक है।

 भाजपा नेता केसी जैन और जगदीश बैसवार ने कहा कि पाकिस्तान भारत में हर रोज आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी कई बार स्पष्ट हो चुकी है।

बावजूद पाकिस्तान का रवैया यह बता रही है कि उसे शांति के संदेश की नहीं, करारे जवाब की जरूरत है। जगदीश बैसवार, अजीत सिंह कंग ने कहा कि कश्मीर में अलगाववादियों को बढ़ावा देकर, यह साबित कर दिया है कि वह अपनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। उसे जवाब देने का यही सही वक्त है। केंद्र सरकार को इसमें जरा भी देर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


अनपरा मंडल अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, दशाराम यादव ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों का पनहगार है। पाक अधिकृत कश्मीर में आतंक के अड्डे दिन-दूनी रात चौगुनी गति से फल-फूल रहे हैं।

भारत सरकार को चाहिए कि वह कड़ा कदम उठाते हुए पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी अड्डे को समाप्त कर दे ताकि आतंक की कहानी ही समाप्त हो जाए।

किसान मोर्चा के धर्मेंद्र सिंह, शिव कन्नौजिया, अजय सिंह, पटेल, नितेश चौहान, लालबाबू केशरी, अनिल दुबे, प्रमोद शुक्ला, चंद्रमोहन उपाध्याय आदि ने भी आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की।

 कहा कि आतंकवादियों के खात्मे के लिए सरकार सख्त कदम उठाए। इसके बाद अंत में दो मिनट का मौन रख देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम और गुरदासपुर में आतंकी हमले के चलते मृत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस मौके पर युवा मोर्चा के अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, आकाश पांडेय, अनिल सिंह,  सुरेश सिंह, लाले सिंह, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें