चकसानी गांव निवासी विजय कुमार बभनी कस्बे में रेडियो-टीवी मरम्मत की दुकान चलाता था। बुधवार की रात दुकान बंद कर घर जाते समय उसकी बाइक मधु घूटरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में विजय को गंभीर चोट आई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर मधु घूटरा के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। जिस जगह हादसा हुआ, उसी पेड़ से टकराकर पिछले साल इसी माह कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
चकसानी गांव निवासी विजय कुमार (48) पुत्र बोधन बभनी कस्बे में रेडियो-टीवी मरम्मत की दुकान चलाता था। बुधवार की रात दुकान बंद कर घर जाते समय उसकी बाइक मधु घूटरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में विजय को गंभीर चोट आई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस औऱ एम्बुलेंस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय डूभा के पास विजय ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर गई थी तीन लोगों की जान
मधु घूटरा के पास सड़क के किनारे शीशम के पेड़ से टकराने से पिछले साल तीन लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल 19 मार्च को होली पर छत्तीसगढ़ सूरजपुर से बभनी के राजासरई पैतृक गांव पूजा में शामिल होने आ रहे एक परिवार की कार इसी पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में मानमती देवी, देवरुपी दुबे औऱ नवीन दुबे की मौत हो गई थी।वहीं उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी वह पेड़ कई लोगों की जान ले चुका है। ग्रामीणों ने उस पेड़ को वहां से कटवाने का मांग किया है।