फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 551 दीप जलाकर बलिदानियों को किया नमन

विज्ञापन
राबट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर शहीद दिवस पर दीपदान करते लोग।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। शहीद ए आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान की तरफ से सोमवार को रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर 551 दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पहले इन शहीदों के स्मृति में बलिदान पुनर्स्मरमण पद यात्रा निकाली गई। जो गुरुद्वारा राॅबर्ट्सगंज से होते हुए स्वर्ण जयंती चौक पहुंची।
विज्ञापन

इस पदयात्रा में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। सभी नगरवासियों ने पुष्प वर्षा करके आजादी के दीवानों का अभिवादन किया। एक दिन पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्र कला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
बालिका वर्ग में आरोही दुबे प्रथम, नंदिनी चंदक द्वितीय, प्रतिमा मौर्य तृतीय रही। बालक वर्ग में नैन चौबे प्रथम, रामनारायण द्वितीय, वीरेंद्र प्रताप तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में तनु मौर्या प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय, नितेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस मौके पर अजीत सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, कृतपाल सिंह, मंजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नई ब्रांच कमेटी का किया गठन
घोरावल ब्लॉक के तिलौली कलां गांव में भगत सिंह और साम्राज्यवाद विषयक पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर नई ब्रांच कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्षता करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता मैनेजर प्रसाद ने कहा कि आज देश को पुनः भगतसिंह के विचारों वाले नौजवानों की आवश्यकता है जो, जाति, धर्म और संप्रदायवाद से हट कर देशहित में अपने को समर्पित कर सकें। भाकपा जिला सचिव आरके शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर देव कुमार विश्वकर्मा, बसावन गुप्ता, हृदय नारायण, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अजय कुमार मौर्या ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें