फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आश्वासन लेकर लौटे 176 में से 152 फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिले की चारों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 176 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 24 का निस्तारण किया गया। अन्य मामलों को संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील घोरावल में डीएम बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 60 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फीडबैक लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाए। तहसील रॉबर्ट्सगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में 72 शिकायतें सुनी गईं। इनमें 12 का मौके पर निस्तारण हुआ।
शेष 60 मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। तहसील ओबरा में एसडीएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 3 का मौके पर समाधान किया गया। वहीं तहसील दुद्धी में सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में 25 शिकायतों में से 1 का निस्तारण मौके पर किया गया। अधिकारियों ने राजस्व व पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि जमीन संबंधी विवादों का संयुक्त निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें