फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पद्मश्री उषा के पंडवानी गायन ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में आयोजित तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव के दूसरे दिन कलाकारों की प्रस्तुतियाें पर लोग झूम उठे। पद्मश्री से सम्मानित उषा बार्ले ने पंडवानी गायन से लोगों का मन मोहा। इसके साथ ही राजस्थान की चारी एवं लंगा गायकी, उत्तराखंड की जौनसरी, ओडिसा का गोटिपूआ और कश्मीर का रौफ नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

विकसित जनजाति, विकसित भारत” की मूल मान्यता को ध्यान में रखते हुए आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन है। एनसीएल के तकनीकी निदेशक जितेंद्र मलिक ने जनजातीय उत्सव में बनाए गए जनजातीय गांव का भ्रमण किया। एनटीपीसी रिहंद के इस पहल की सराहना की। उत्सव में विभिन्न जनजाति खाद्य एवं महुआ लड्डू, लोह एवं ढोक्करा शिल्प, लकड़ी एवं सुपाड़ी खिलौने, आदिवासी जेवर, बांस शिल्प, कान्था, जामदानी कढ़ाई, तीर- धनुष तुंबा शिल्प, मूंज से बनाई गयी सुंदर कलाकृतियाें के स्टाल पर लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक देबदत्ता सिन्हा, महाप्रबंधक संजय असाटी, एसके श्रीवास्तव, राजेश नारायण सिन्हा, एसएस प्रधान, एजीएम (एचआर) जाकिर खान, सीएमओ रिहंद डॉ. मोनिषा कुलश्रेष्ठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें