फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली व विंढमगंज सहकारी समिति पर धान की खरीदी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। दुद्धी विकास खंड के महुली एवं विंढमगंज सहकारी समिति में बनाए गए धान क्रय केंद्रों पर बृहस्पतिवार को धान की खरीद शुरू हो गई। महुली में सहकारी समिति के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने धान क्रय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

समिति के सचिव परमेश्वर यादव ने बताया कि महुली धान क्रय केंद्र पर पहले दिन पतरिहा निवासी सीताराम का 18 क्विंटल धान खरीदा गया। वहीं विंढमगंज लैंपस पर बनाए गए धान क्रय केंद्र पर किसान रूप नारायण ने 40 क्विंटल और भागमती देवी ने 68 क्विंटल धान बेचा। केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे सहायक विकास अधिकारी सहकारिता समतेश कुमार राय ने बताया कि विकास खंड के विंढमगंज, मंडी परिसर क्रय विक्रय समिति दुद्धी तथा महुली स्थित धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदी शुरू करा दी गई है। सलैयाडीह और डीसीएफ दुद्धी में बने धान क्रय केंद्रों पर अभी धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने धान की खरीदारी 1868 रुपये प्रति कुंतल की दर से कराये जाने की बात कही। इस मौके पर समिति के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप कन्नौजिया, कामेश्वर प्रजापति, सूर्य प्रकाश, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, श्याम बिहारी शर्मा, संतोष कुमार, जगदीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें