फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के निवासी कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। संक्रमित व्यक्ति की मौत वाराणसी में इलाज के दौरान हुई। इस बीच पिछले चौबीस घंटे के दौरान सीएमओ समेत 33 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 3881 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 33 मरीज इलाज के बाद बुधवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 3617 हो गई है। जिले में 33 और कोरोना संक्रमित मिलने पर एक्टिव मामले 207हो गए हैं। संक्रमित होने की जानकारी सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने खुद दी। उन्होंने बताया कि संपर्क में आने वालों से सैंपल की जांच कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें बुधवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1779 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1788 लोगों की बुधवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 33 पाजिटिव और 1755 निगेटिव मिले। अब तक कुल 163704 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 162146लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3881 पाजिटिव और 158265 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1558 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को 33 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 207 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 21 की मौत सोनभद्र और 36 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें