फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन क्रय केंद्रों पर धान की नहीं हुई बोहनी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज धान क्रय केंद्र पर जांच करते जिला विपरण अधिकारी देवेंद्र सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 80 क्रय केंद्रों पर बृहस्पतिवार से धान की खरीद शुरू हो गई लेकिन पहले दिन धान की बोहनी नहीं हुई। केंद्र प्रभारी किसानों की राह देखते रहे। पंजीकृत किसानों की धान खरीदने की अनिवार्यता के चलते 10500 किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों का 72 घंटे के भीतर भुगतान होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में शासन स्तर से प्रशासन को 115000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब तीन हजार मीट्रिक टन धान की खरीद ज्यादा करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। क्योंकि खरीफ क्रय वर्ष 2019-20 मेें 112200 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 175011.39 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से ही करमा, नगवां, चतरा, राबट्र्सगंज, चोपन, घोरावल, दुद्वी, बभनी, कोन और म्योरपुर ब्लॉक में बने 80 धान क्रय केंद्रों प्रभारी अपने अधीनस्थों के साथ किसानों की राह देखते रहे लेकिन शाम पांच बजे तक किसी भी केंद्र पर कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचा था। जबकि जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी प्रभारियों से मोबाइल पर खरीद के बारे में पूछताछ करने में जुटे रहे हैं। विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर धान खरीद की समुचित व्यवस्था की गई है। लेकिन पहले दिन एक भी किसान धान विक्रय करने के लिए नहीं पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 10500 किसान धान विक्रय करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
नौ बजे से छह बजे तक संचालित होगा कंट्रोल रूम
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम ने धान खरीद और ऑनलाइन टोकन में आ रही समस्या के निस्तारण के लिए जिला विपणन अधिकारी कार्यालय में धान खरीद नियंत्रण कक्ष की स्थापना करा दी है। इसका नंबर मोबाइल नंबर 8423186848, 7839565092 तथा व्हाटसएप्प नंबर 8423740554 है। कर्मचारी गणेश कुमार गुप्ता और गौरव को प्रात: नौ बजे से शाम छह बजे तक संपूर्ण धान खरीद अवधि तक प्रतिदिन कंट्रोल रूम के फोन कॉल को रिसिव करने के साथ ही वाट्सएप चेक कर संबंधित समस्याओं का निवारण कराते हुए विवरण रजिस्टर में अंकित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें