फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट सोर्स कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग में आउट सोर्स से तैनात कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। रविवार को जिला अस्पताल परिसर में बैठक कर नाराजगी जताई। शीघ्र मानदेय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि उन्हें कोरोना काल में किसी ने भगवान का दूसरा रूप तो किसी ने फूल बरसाते हुए कार्यों की प्रशंसा की। अब उनके सामने अपनी आजीविका का प्रबंध मुश्किल हो रहा है। उन्हें तीन महीने का वेतन नहीं मिला है। इस कारण कई कर्मचारियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। इस दौरान आरोप लगाया कि नियुक्ति के दौरान उन्हें ईपीएफ की बात कही गई थी। कुछ महीने खाते में ईपीएफ जमा करने के बाद अगस्त 2021 से इसे बंद कर दिया गया। पूर्व में ईपीएफ का पैसा काटा गया, मगर खाते में नहीं डाला गया। यह कर्मचारियों के हित में नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी नौकरी की सेवा एक एक महीने बढ़ाई जाती है, जिस कारण वे मानसिक दबाव में जी रहे हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष विकास गोस्वामी, उपाध्यक्ष मंदीप कुमार, शिवेंद्र सिंह, यज्ञेश पांडेय, संदीप कुमार, चरनजीत, सूरज, मनीषा, रानी, सदाचारी, रिम्या, शिला पाल, पूजा गुप्ता, अनुराधा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें