फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओबरा की बंद तीन इकाइयों में से दो चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा बी तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की रविवार को बंद हुई तीन इकाइयों में से दो को चालू करने में अभियंताओं ने सफलता हासिल कर ली। इससे त्योहार के मौके पर प्रदेश में बिजली आपूर्ति में राहत मिली है।
विज्ञापन

रविवार को गीले कोयले की फीडिंग के कारण 200 मेगावाट की 12, 13 और नौ नंबर इकाई एक के बाद एक ट्रिप हो गई थी। इस कारण परियोजना के बिजली उत्पादन में भारी कमी दर्ज की गई। बंद हुई इकाइयों को चालू करने के लिए अभियंता युद्ध स्तर पर लगे हुए थे।
सोमवार को अभियंताओं ने 12वीं और 13वीं इकाई को चालू करने में सफलता हासिल कर ली। वहीं नौवीं इकाई को जल्द चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार दिए जाने तक परियोजना की उत्पादनरत 10वीं इकाई से 155, 11वीं इकाई से 92, 12वीं इकाई से 153 और 13वीं इकाई से 128 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें